बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संग्राम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वे ग्राम सभा मिड्ढा में इंटरलॉकिंग रोड के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोला।
विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सरकार का बुलडोजर कानून के आधार पर नहीं, बल्कि जाति देखकर चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि विपक्ष का कोई नेता किसी घटना को लेकर आवाज उठाता है, तो उसकी आवाज को पुलिसिया ताकत के जरिए दबाने का भरपूर प्रयास किया जाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सरकार आलोचना से डर रही है।
इस अवसर पर ग्राम सभा मिड्ढा के बड़ी संख्या में ग्रामीण और विधायक के समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय चौरसिया, नंदलाल रावत, दूधनाथ राम, पूर्व राजस्व निरीक्षक सुरेश राम, अरविंद कुमार भारती, उपेंद्र सिंह, हरिनारायण यादव, रामनरेश यादव, प्रदीप कुमार, अच्छेलाल राम, आनंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।









