Search
Close this search box.

हज 2026 की व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female]

नई दिल्ली। हज 2026 के दौरान भारतीय हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। इस प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज) श्री दानिश आजाद अंसारी की अध्यक्षता में सऊदी अरब भेजा जा रहा है।

श्री दानिश आजाद अंसारी 10 जनवरी 2026 को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके साथ इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी, बिहार राज्य हज समिति के कार्यपालक अधिकारी तथा हज कमेटी ऑफ इंडिया के उप कार्यपालक अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में लगभग एक सप्ताह तक प्रवास कर हज 2026 के लिए हाजियों की आवास, परिवहन, स्वास्थ्य, खानपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा। साथ ही सऊदी प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, ताकि भारतीय हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान अधिकतम सहूलियत मिल सके और हज पूरी तरह सुरक्षित व सुविधाजनक रूप से संपन्न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें