Search
Close this search box.

चलती रोडवेज बस के दोनों आगे के पहिये निकले, पलटी बस; कई यात्री घायल

आगरा । में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब चलती रोडवेज बस के आगे के दोनों पहिये अचानक निकल गए। पहिये निकलते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें