बलिया । जनपद के बैरिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वहीं बैरिया नगर पंचायत में युवा समाजसेवी विनोद सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। गरीब परिवार से निकलकर उन्होंने समाजसेवा के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करना है। वे गरीब बेटियों की शादी, बीमारों के इलाज और जरूरतमंदों की सहायता में सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने एक परिवार को नया मकान बनवाकर भेंट किया।
साथ ही उन्होंने बैरिया नगर पंचायत की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे वास्तव में आदर्श बनाने के लिए अभी काफी काम बाकी है।
आनन्द मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।









