Search
Close this search box.

चंदौली: महिला कल्याण संगठन ने बाकले क्लब में चलाया वृक्षारोपण अभियान

चंदौली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा बाकले अधिकारी क्लब, डीडीयू नगर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

इस मौके पर संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सिर्फ पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।” उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा चलाया गया यह अभियान पर्यावरण के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी को दर्शाता है और समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपाध्यक्षा स्मिता सिंह, मीता नारी, सचिव शालिनी भूषण, कोषाध्यक्ष प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव सोमा चटर्जी सहित अन्य महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं।

सभी ने मिलकर क्लब परिसर में पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और संगठन के प्रयास की सराहना की।

Leave a Comment

और पढ़ें