Search
Close this search box.

मिर्जापुर: कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दी आकर्षक प्रस्तुति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर: नगर पालिका स्थित बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर एवं प्रेरक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से लोगों का मन मोह लिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी का कार्य उच्च कोटि का सराहनीय है। उन्होंने इस कार्यक्रम को कान्वेंट स्कूल के बच्चो से भी सुंदर कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा की हमारा बेसिक शिक्षा विभाग किसी भी प्रकार से कम नहीं है और हमारी प्रधानाध्यापिका अपने कार्यों से पुरे प्रदेश को गौरवान्वित कर रही है।

प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। शिक्षिका मंजुला सिंह एवं शिवानी सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। संचालन जैनेंद्र सिंह एवं विवेक पाठक द्वारा किया गया।

वहीं कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा यह विद्यालय जिले के लिए गौरव का कार्य कर रहा है। राज्य शिक्षक प्राप्त शिक्षक के द्वारा नीतू यादव , श्वेता अग्रवाल और सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मांडलिक मंत्री रमाकांत दुबे, आरपी वीरभानु सिंह राजीव पांडे, सत्य प्रकाश, सत्यंबदा सिंह कल्पना मिश्र ,अर्चना सिंह अन्य शिक्षक उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट- बसन्त कुमार गुप्ता

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें