Search
Close this search box.

लखनऊ आग हादसे पर सीएम योगी सख्त, राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रिंग रोड स्थित झोपड़ियों में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन टीमों को निर्देशित किया है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करने को कहा गया है।

सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत कार्य जारी है।

ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें