Search
Close this search box.

होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, मीरजापुर पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए ₹52,809

मीरजापुर में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात साइबर ठगों ने प्रयागराज निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन माध्यम से ₹60,685 की धोखाधड़ी कर ली। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम ने पीड़ित के खाते में ₹52,809 वापस करा दिए।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कलां निवासी रविकान्त दूबे, जो वर्तमान में विशालपुरी कॉलोनी रमईपट्टी पुलिस लाइन थाना कोतवाली शहर मीरजापुर में रह रहे हैं, ने 3 अक्टूबर 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 23110250154536 में उन्होंने बताया कि होटल बुकिंग के नाम पर उनसे ऑनलाइन ₹60,685 ट्रांसफर करा लिए गए।

फ्रॉड की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 मई 2026 को ठगी गई रकम में से ₹52,809 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

रकम वापस मिलने पर रविकान्त दूबे ने मीरजापुर पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस टीम ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी और अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली शहर के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दयाशंकर ओझा तथा महिला कांस्टेबल पारुल श्रीवास्तवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश