Search
Close this search box.

बढ़नीनाला तालाब पर सीमांकन और पत्थरगढ़ी के बिना निर्माण कार्य रोकने की मांग

दुद्धी । कस्बे के बढ़नीनाला तालाब पर नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि तालाब की भूमि का सीमांकन और पत्थरगढ़ी किए बिना निर्माण कार्य कराना उचित नहीं है तथा इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया गया है, लेकिन अभी तक तालाब की वास्तविक सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

इससे तालाब की भूमि धीरे-धीरे सिकुड़ रही है और आसपास के लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित नहीं किया गया तो भविष्य में तालाब का मूल स्वरूप प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मांग की है कि पहले तालाब की भूमि का राजस्व अभिलेखों के अनुसार सीमांकन और पत्थरगढ़ी कराई जाए तथा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त और सुरक्षित किया जाए। इसके बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें