Search
Close this search box.

लंदन हाउस ऑफ पार्लियामेंट में डॉ. अभिमन्यु पांडेय सम्मानित, चंदौली का बढ़ाया मान

चन्दौली/डीडीयू नगर। चंदौली जनपद के चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 10 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रदान किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर से लगभग 150 चुनिंदा विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ. पांडेय ने इस प्रतिष्ठित मंच पर ऑटो इम्यून डिजीज पर आधारित अपना शोध-उन्मुख केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसकी विशेषज्ञों द्वारा सराहना की गई।

उनके शोध कार्य से प्रभावित होकर ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा ने उन्हें सम्मानित किया। यह उपलब्धि उनके वर्षों के समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम मानी जा रही है।

डॉ. अभिमन्यु पांडेय की इस सफलता से चंदौली जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है, जिससे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें