बलिया । 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे अखिल भारतीय विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (एआईएफयूसीटीओ) एवं कबीरम् समाज के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर, बलिया स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 131वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के पश्चात श्रीराम विहार कॉलोनी स्थित श्रीमती सुमन मिश्रा के आवास पर स्वास्थ्यकर्मी स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज, बलिया के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि उनकी माता श्रीमती लक्ष्मी कुमारी ने 1980-81 में एएनएम के रूप में सेवा प्रारंभ की थी और स्वास्थ्य विभाग में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने प्रतापगढ़ से प्रशिक्षण प्राप्त किया था तथा 2014 में अरसदपुर स्वास्थ्य केंद्र से सेवा निवृत्त हुईं। 2021 में उनका निधन हो गया।
सभा में विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिनमें पुरानी पेंशन बहाली, सेवाओं का स्थायीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की मांग प्रमुख रही। अंत में कबीरम् समाज के सचिव नित्या बचन राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









