Search
Close this search box.

सिकंदरपुर तहसील में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, श्रद्धांजलि अर्पित

बलिया । सिकंदरपुर तहसील सभागार में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयंती समारोह के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए समाज में समानता और न्याय स्थापित करने पर जोर दिया।

उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश को मजबूत और समावेशी संविधान देने में डॉ. अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार देवेंद्र पाण्डेय, नायब तहसीलदार सी.पी. यादव, रंजीत कुमार वर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें