Search
Close this search box.

गाजीपुर: पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई गणमान्य

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक के ग्राम खरगपुर निवासी जनसंघ एवं भाजपा नेता स्व. बाल्मीकि सिंह की पत्नी और पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कमला देवी अपने क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए पहचानी जाती थीं। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिजनों से मिलने और सांत्वना देने के लिए जिले के कई प्रतिष्ठित लोग उनके घर पहुंचे।

दूसरी ओर गाजीपुर के प्रख्यात मालवीय कर्मयोगी स्व. बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी मगनेश्वरी सिंह (97 वर्ष) के निधन पर भी शोक की लहर है। मगनेश्वरी सिंह को उनकी सौम्य और सेवा भाव की वजह से समाज में विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके अंतिम दर्शन के लिए जिले भर से लोग पहुंचे, जिनमें कई गणमान्य लोग शामिल थे।

इस अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अपर महाधिवक्ता अजीत सिंह और जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल भी शोक व्यक्त करने पहुंचे। दोनों ने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है, और इन वरिष्ठ परिवारों का समाज के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, अभिषेक सिंह, कुंवर रमेश सिंह सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।शोक सभा में जुटे लोगों ने कमला देवी और मगनेश्वरी सिंह के कार्यों और उनके व्यक्तित्व को याद किया। उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

और पढ़ें