वाराणसी । रशहर में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए ‘The Family Dental Hospital’ का भव्य उद्घाटन बड़े ही गरिमामय और भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन परिवार के मुखिया एवं मार्गदर्शक ओंकारनाथ दुबे और सरला दुबे के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। उनके आशीर्वाद के साथ अस्पताल को जनसेवा के लिए समर्पित किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
अत्याधुनिक तकनीकों और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को विश्व स्तरीय, सुरक्षित और पूरी तरह दर्द रहित (Painless) डेंटल उपचार प्रदान करना है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय दुबे (MDS, Prosthodontics) और वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. नेहा दुबे (BDS, MDS, Pediatric and Preventive Dentistry) ने बताया कि यहां मरीजों को रूट कैनाल, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, दांतों की सफाई, इम्प्लांट, ब्रेसेस और बच्चों की विशेष दंत देखभाल जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
अस्पताल की खासियत यह है कि यहां उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं किफायती दरों पर दी जाएंगी, जिससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें। इस पहल से अब स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। दुबे परिवार के नेतृत्व में यह संस्थान सेवा, समर्पण और आधुनिकता का उत्कृष्ट उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है।
बसंत कुमार रिपोर्टिंग








