Search
Close this search box.

मिर्जापुर में खाद के लिए किसानों में हाहाकार, कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी

मिर्जापुर: जनपद में खाद संकट गहराने से किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। खासतौर पर लालगंज, हालिया और मड़िहान क्षेत्र के किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। सरकारी खाद की दुकानों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि कई स्थानों पर खाद की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है।

किसानों का आरोप है कि कई दुकानदार खाद को लगभग दुगने दाम पर बेच रहे हैं। मजबूरी में उन्हें महंगे दाम पर खाद खरीदना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत और बढ़ रही है।

इस बीच किसानों ने कृषि विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कृषि अधिकारी विकेश पटेल किसानों के फोन तक नहीं उठाते और खाद वितरण की स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते।

किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो उनकी फसलें प्रभावित होंगी और पैदावार में भारी नुकसान होगा। किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें