Search
Close this search box.

सोनभद्र: पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की निर्मम हत्या के विरोध में ‘स्वतंत्र पत्रकार समिति’ ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र: स्वतंत्र पत्रकार समिति के तत्वाधान में सीतापुर महोली उत्तर प्रदेश के दैनिक जागरण पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्यारों द्वारा गोली मारकर कर दी गई। जिससे आक्रोशित स्थानीय पत्रकारों ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव को सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

इसके साथ ही परिजनों को 1 करोड़ रूपये के साथ ही सरकारी नौकरी प्रदान करने संदर्भित मांग की। स्वतंत्र पत्रकार समिति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, संरक्षक सेराज खान, ऊर्जाआंचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी सिंह मौजूद रहे।

इसके साथ ही दीपक कुमार जायसवाल, श्याम कुमार अग्रहरी, ओमप्रकाश रावत, अजय गुप्ता, दैवी शक्ति (राजा ) विनोद सिंह आदि संवाददातागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें