Search
Close this search box.

पंचायती राज जागरूकता गोष्ठी में ग्रामीणों को अधिकारों व जिम्मेदारियों की दी गई विस्तृत जानकारी, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से सशक्त पंचायत निर्माण का लिया गया संकल्प

वाराणसी । के रोहनिया/बच्छाव क्षेत्र में पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित जागरूकता गोष्ठी में स्थानीय ग्रामीणों को पंचायती राज व्यवस्था के महत्व, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। सृजन सेवा ट्रस्ट एवं महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करसड़ा एवं बेटाबर की महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

वक्ताओं ने पंचायती राज को लोकतंत्र की नींव बताते हुए ग्राम सभा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत समितियों की भूमिका को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की भागीदारी, तथा स्थानीय विकास में जनसहभागिता की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संवाद, सहमति, सहयोग, सहभाग और सहकार जैसे मूल्यों को मजबूत पंचायत व्यवस्था की आधारशिला बताया गया।

गोष्ठी के अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पंचायती राज व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें