Search
Close this search box.

वाराणसी जिला जेल में बंदी ने चम्मच से काटी अपनी गर्दन, गंभीर हालत में मंडलीय अस्पताल में भर्ती

वाराणसी: वाराणसी जिला जेल में बंद एक 23 वर्षीय बंदी ने शुक्रवार को चम्मच को धारदार बनाकर अपनी गर्दन काट ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में बंदी को तत्काल शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी के अनुसार, घायल बंदी का नाम शुग्गन, पुत्र ज्ञान है, जिसे लगभग दो सप्ताह पूर्व किसी आपराधिक मामले में जेल भेजा गया था। उसने चम्मच को तेज धारदार उपकरण में तब्दील कर अपनी गर्दन पर वार किया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदी ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया।

जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, कि आखिर एक बंदी चम्मच जैसी सामान्य वस्तु से अपनी जान लेने की कोशिश कैसे कर सकता है।

इस घटना के बाद जिला कारागार में सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी पुनर्मूल्यांकन की जरूरत महसूस की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें