Search
Close this search box.

जौनपुर: सपा मुखिया अखिलेश यादव स्व. धर्मराज यादव को देंगे श्रद्धांजलि

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को खुटहन के पिलकिछा गांव में दोपहर करीब दो बजे पहुंचेंगे। जहां वे खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजूदेई के पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें