Search
Close this search box.

निफा सोनभद्र द्वारा कैथावा टोला में कम्बल वितरण का आयोजन

रेणुकूट। निफा नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स सोनभद्र के तत्वावधान में सोनभद्र जनपद के कैथावा टोला मकरा पंचायत में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब ,दिव्यांग परिवारों को राहत प्रदान करना था।


कार्यक्रम के दौरान निफा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे द्वारा अपने ससुर स्व0 दिनेश दुबे के पुण्यतिथि पर पत्नी वंदना दुबे द्वारा गांव के दिव्यांग, वृद्धजनों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।


कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। तथा छोटे छोटे बच्चों को बिस्कुट,टॉफ़ी भी वितरित किया गया स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल के लिए दिलीप का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मकरा के प्रधान राम सजीवन साहनी ,कन्हैया,व कई ग्रामीणों ने बहुत सहयोग किया।


इस अवसर पर निफा प्रदेश अध्यक्ष व प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें