Search
Close this search box.

रुस्तमपुर में प्रसूता की मौत पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, सीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

वाराणसी । जनपद के नेवादा गांव की 22 वर्षीय कंचन कुमारी की प्रसव के आठ घंटे बाद हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम ने मंगलवार को रुस्तमपुर स्थित अभय क्लिनिक मैटरनिटी होम का निरीक्षण किया और जल्द रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

कंचन ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। पति मिथिलेश की तहरीर पर चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने अस्पताल संचालक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया है।

मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग स्तर पर जांच कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभय क्लिनिक उनके कार्यालय में पंजीकृत नहीं है।

Leave a Comment

और पढ़ें