Search
Close this search box.

भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साई धाम की 9 दिवसीय यात्रा, 1 सितंबर से चलेगी विशेष ट्रेन

चन्दौली। /डीडीयू नगर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक सितंबर से भारत गौरव ट्रेन के जरिए चार ज्योतिर्लिंग और शिरडी साई बाबा के दर्शन की विशेष यात्रा शुरू करेगा। डीडीयू जंक्शन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि आठ दिन और नौ रात की इस यात्रा में श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नाशिक के त्र्यंबकेश्वर, छत्रपति संभाजीनगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाओं का भ्रमण करेंगे।

श्रद्धालुओं को शिरडी साई बाबा के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। यह ट्रेन रक्सौल से रवाना होकर सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, डीडीयू और प्रयागराज छिवकी सहित कई स्टेशनों से यात्रियों को साथ लेगी।

यात्रा के लिए इकॉनमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट श्रेणी के पैकेज क्रमशः ₹18,160, ₹32,550 और ₹39,425 निर्धारित किए गए हैं। पैकेज में रेल यात्रा, होटल में ठहरने, शाकाहारी भोजन और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा शामिल है। समूह में यात्रा करने वालों को विशेष छूट भी मिलेगी। बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत कार्यालयों के माध्यम से की जा सकती है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें