Search
Close this search box.

पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला, बलिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार किया बरामद

बलिया । जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी के साथ मारपीट की, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और चाकू से उसके गले व हाथ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी संदीप चौहान को हिरासत में लेकर थाने लाई। विवेचना के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त सफेद प्लास्टिक हैंडल वाला चाकू बरामद कर कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और थाना प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग बलिया अवधेश यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें