चन्दौली। /पड़ाव सावन माह के पावन अवसर पर सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, बनारस के पड़ाव परिसर में आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान शिव से मानव कल्याण, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और पर्यावरण की समृद्धि की कामना की गई।

इसके साथ ही विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब ने परिसर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया। विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्लब सदस्यों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने कहा कि सावन प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का श्रेष्ठ अवसर है और वृक्षारोपण सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, प्रधानाचार्य विनोद कुमार दास सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।









