Search
Close this search box.

राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का निर्विरोध चुनाव, बच्चा राम अध्यक्ष और रमेश कुमार सिंह बने प्रबंधक

चन्दौली। /डीडीयू नगर राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुगलसराय में विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक चन्दौली द्वारा नामित पर्यवेक्षक मुकेश कुमार केशरी एवं चुनाव अधिकारी अमन कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में शांतिपूर्ण और निर्विवाद ढंग से संपन्न हुआ।

चुनाव में सर्वसम्मति से बच्चा राम को अध्यक्ष तथा रमेश कुमार सिंह को प्रबंधक चुना गया। इसके अलावा सरदार महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, सुखचंद दास उप प्रबंधक और राधेश्याम कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति के सदस्यों में नीतू सिंह, डॉ. डी.एन. सिंह, ओम प्रकाश जैशल, प्रभु नारायण, महेंद्र प्रताप सिंह, आलोक राय एवं अमित कुमार सिंह को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी देवी, श्रीमती कल्पना रानी, सूरज बाबू, शरद चन्द्र मिश्र सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के शैक्षिक, प्रशासनिक और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने तथा संस्थान की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें