Search
Close this search box.

बरेका में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा समेत 41 लोगों ने किया रक्तदान

वाराणसी । जनपद के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय में बुधवार को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कुल 41 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, ऋतुराज, पंकज सक्सेना सहित कई अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के लगभग 10 एक्ट अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने भी पहली बार रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया। प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए नियमित रक्तदान का आह्वान किया।

शिविर में रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संतोष कुमार मौर्य, नर्सिंग स्टाफ और शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडार विभाग के सुधीर कुमार ने 33वां तथा नंदलाल सिंह यादव ने तीसरी बार रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें