Search
Close this search box.

सरजू पांडे पार्क की बदहाल स्थिति पर सपा का विरोध, साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

गाजीपुर । जनपद के समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कचहरी स्थित पूर्व सांसद कामरेड सरजू पांडे के स्मृति पार्क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बने इस पार्क की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है।

उनके अनुसार पार्क में गंदगी का अंबार लगा रहता है और यह आवारा पशुओं का अड्डा बन चुका है। वहीं, पार्क में लगाए गए विद्युत पोल, झालर और लैम्प भी क्षतिग्रस्त होकर बेकार पड़े हैं, जिससे शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस पर अन्य पार्कों को सजाया जाता है, लेकिन सरजू पांडे पार्क की लगातार उपेक्षा की जाती है। समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पार्क की साफ-सफाई कराकर विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें