Search
Close this search box.

जहरीले सांप के डसने से युवक की दर्दनाक मौत, इकलौते कमाने वाले बेटे के निधन से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार नारद गोड का पुत्र अभिषेक गोड मंगलवार देर रात घर में सो रहा था। इसी दौरान करीब तीन बजे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।

परिवार के लोग तत्काल उपचार के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अभिषेक गोड तीन भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में भय और गम का माहौल है। ग्रामीणों ने लोगों से बरसात के मौसम में सांपों से बचाव के लिए सतर्क रहने और किसी भी सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें