Search
Close this search box.

मिर्जापुर में निर्माणाधीन पुल बना काल: गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, शव छिपाने के आरोप से मचा बवाल

मिर्जापुर । जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के शव छिपाने की कोशिश की।

सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर अपना दल (एस) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें