Search
Close this search box.

महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत रहीं शिक्षाविद् राजकुमारी सिंह को प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

बलिया । रसड़ा श्रीमती फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, कमतैला-रसड़ा की संस्थापिका एवं शिक्षाविद् स्व. राजकुमारी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यालय परिवार, प्रबुद्ध नागरिकों और गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक ऋषिराज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. राजकुमारी सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नई दिशा दी और महिला सशक्तिकरण को अपना जीवन लक्ष्य बनाया। उनके प्रयासों से शिक्षा की ऐसी अलख जगी, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हुआ।

उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और समाज निर्माण का माध्यम माना। इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार गिरी, डॉ. वीरेंद्र मौर्य, उमा सिंह, रणजीत सिंह, श्रवण सिंह, आशुतोष पांडेय, जयश्री यादव, इंद्रदेव सिंह, ललित चौहान, प्रेमचंद यादव, चुन्नू सिंह, पिंकू सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें महिला शिक्षा की सशक्त प्रेरणा बताया।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें