Search
Close this search box.

अयोध्या में मियावाकी पद्धति से विकसित होगा ‘संजीवनी उपवन’, सीएसआर फंड से बनेगा जानकी जलाशय

अयोध्या । नगर निगम अयोध्या और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड (आईपीएल) के संयुक्त प्रयास से सीएसआर फंड के माध्यम से पलिया शाहबदी क्षेत्र में मियावाकी पद्धति पर आधारित ‘संजीवनी उपवन’ और ‘जानकी जलाशय’ विकसित किया जाएगा। परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर मुख्य अतिथि और राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी विशिष्ट अतिथि रहे।

महापौर ने कहा कि नगर निगम हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाला यह उपवन कम स्थान में घना, जैव विविधता से समृद्ध तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। कौशल किशोर ने इसे रामनगरी को अधिक हरित और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए जनसहभागिता पर बल दिया।

जानकी जलाशय वर्षा जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करेगा। राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी ने इसे जल संरक्षण का प्रेरणादायी मॉडल बताया। आईपीएल के प्रतिनिधि पवन पांडे ने बताया कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लगभग दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल और सीएसआर निदेशक रामकृष्ण सुब्रमण्यम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें