वाराणसी मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित बरेका सिनेमा हॉल के सामने गुरुवार-शुक्रवार की देर रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर महादेव लस्सी भंडार से 5 हजार रुपये नकद चोरी करने में सफल रहे, जबकि बगल की दो अन्य दुकानों में सेंध लगाने की कोशिश नाकाम रही।
मिली जानकारी के अनुसार, रामबली यादव की महादेव लस्सी भंडार का ताला तोड़कर चोरों ने 5 हजार रुपये उड़ा दिए, जो सुबह दूध वाले को भुगतान करने के लिए रखे गए थे। इसके अलावा, पास स्थित किशन पान भंडार और कुमार ऑटो का भी ताला तोड़ा गया, लेकिन इंटर लॉक लगे होने के कारण चोर दुकानें खोल नहीं पाए और चोरी का प्रयास असफल रहा।
घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदारों ने तुरंत आरपीएफ और बरेका चौकी पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









