चन्दौली । मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने अपने पूर्व वादे को निभाते हुए 21 जून को नारायणपुर पंप कैनाल पहुंचकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया तथा किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कैनाल की 6 मोटरों को चालू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों और जनता से उन्होंने वादा किया था कि सिंचाई के लिए पंप कैनाल को चालू कराया जाएगा, जिसे आज पूरा कर दिया गया है।
विधायक ने बताया कि यदि वर्तमान में संचालित की गई मोटरों से किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो आवश्यकता के अनुसार अन्य मोटरों को भी चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे जनहित से जुड़े हर विकास कार्य को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

रमेश जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों की रक्षा के लिए उन्हें जहां भी जाना पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।








