Search
Close this search box.

सिद्धिताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे 10 एमबीए विद्युत उपकेंद्र का विधायक रमेश जायसवाल ने किया निरीक्षण

चन्दौली। सिद्धिताली स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल ने जनहित और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए सिद्धिताली फेस-1 में निर्माणाधीन 10 एमबीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। लगभग 6 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस विद्युत उपकेंद्र का उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनकी प्राथमिकता लगातार बनी हुई है।

विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि इससे पूर्व उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मढ़िया में भी 10 एमबीए क्षमता का विद्युत उपकेंद्र स्थापित कराया गया है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सिद्धिताली में बन रहा नया बिजली घर शुरू होने के बाद क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बिजली कटौती और आपूर्ति संबंधी समस्याओं में काफी कमी आएगी।

इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें