Search
Close this search box.

गाजीपुर: अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर: शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कस्बाकोइरी में जमीन पर बनाए गए ताजिया चबूतरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने इसे अवैध कब्जा करार देते हुए शनिवार को उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की।

राष्ट्रीय बजरंग दल के अनुसार, ग्रामवासी धर्मदेव कुशवाहा पुत्र रामाशंकर कुशवाहा की जमीन पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा लगभग तीन से चार वर्ष पूर्व ताजिया का चबूतरा बना लिया गया था। संगठन का कहना है कि यह निर्माण अवैध है और इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए।

इस संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष सूर्यभान पाण्डेय ने कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो संगठन अपनी रणनीति के तहत कदम उठाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर आंदोलन भी किया जा सकता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सूर्यभान पाण्डेय (जिला अध्यक्ष), शिवकुमार प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष), सत्यम दुबे (मंत्री, ब्लॉक मनिहारी), संजीव चौहान (मंत्री, ब्लॉक जखनियां), गोविंद कुशवाहा (गौ रक्षक, जखनियां), रामअवध यादव (मंत्री, ब्लॉक बिरनो), अभिषेक पाण्डेय, अजीन चौहान, प्रिंस यादव, नीरज कुशवाहा, सुनील राम समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें