Search
Close this search box.

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर टीएफसी में प्रदर्शनी का निरीक्षण, डीएम व सीडीओ ने योजनाओं की प्रगति परखी

वाराणसी । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) में आयोजित प्रदर्शनी का जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक पहुंच तथा जनजागरूकता गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें