सोनभद्र: बीजपुर थाना क्षेत्र के बैढन मार्ग पर बुधवार की शाम बाइक सवार दो युवक बिजली के पोल से टकरा गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सीआईएसएफ कालोनी के पास महुआ बारी में हुई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर अवस्था में एनटीपीसी के धन्वंतरि हॉस्पिटल, बीजपुर पहुंचाया। हॉस्पिटल में 21 वर्षीय राजू बियार, निवासी धतूरा टोला बरवा, थाना बैढ़न, को मृत घोषित कर दिया गया।
दूसरा घायल युवक, मुड़ी गांव निवासी करीब 20 वर्षीय राजू पुत्र लंगड़, की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न रेफर किया गया।
सूचना के अनुसार दोनों युवक किसी कार्यक्रम में एमपी के गोभा गाँव गए थे और अपने साथी को छोड़कर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पंचनामा कर दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









