Search
Close this search box.

सोनभद्र: दुद्धी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सोनभद्र: दुद्धी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद कुशवाहा अपने खेत में जुताई कर रहे थे। तभी यशवंत कुशवाहा ने उन्हें रोकते हुए कहा कि जो पंचायत में तय हुआ है वही लागू होगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान रामप्रसाद जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उनके बड़े पुत्र जसवंत और अन्य परिजन भी विवाद में कूद पड़े।

मारपीट के दौरान यशवंत के पुत्र और पुत्री सोनी को भी पीटा गया। सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं यशवंत के सर पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रामप्रसाद की पत्नी सतवंती देवी को भी चोटें आईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश चंद द्विवेदी ने कहा कि मारपीट के मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें