Search
Close this search box.

रसड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, शिक्षा के महत्व पर जोर

बलिया। रसड़ा के महराजपुर स्थित बाबा सुरेश दास अघोरपीठ शिक्षण संस्थान में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा का बढ़ता बाजारीकरण समाज और राष्ट्र दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, जिससे गरीब वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए बच्चों का शिक्षित होना आवश्यक है और मेधावी छात्रों का प्रोत्साहन बेहद जरूरी है।

समारोह में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के मेधावियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें