UP NEWS: गुड लुकिंग के चक्कर में फसने पर एक युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल, कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर विनीत दुबे (36) की मौत हो गई। पनकी पॉवर प्लांट में तैनात अधिकारी डॉ. अनुष्का के प्राइवेट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए गए थे।
ऐसे में महिला डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाया तो उनके चेहरे पर सूजन आ गई। इसके हालत बिगड़ने लगी। उन्हें दौरान हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। इलाज के दौरान इंजीनियर की मौत हो गई। अब डॉक्टर अनुष्का तिवारी पर FIR दर्ज हुई है।









