Search
Close this search box.

वाराणसी: बाइक सवार बदमाशों ने छीना मोबाइल, तलाश में जुटी पुलिस

वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर (चंगवार) गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास गुरुवार देर शाम टेलरिंग का काम करने वाले सलीम अंसारी का एंड्रॉयड मोबाइल बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

मिर्जामुराद के कल्लीपुर (इस्लामपुर) निवासी सलीम अंसारी करधना गांव में किराए के मकान में रहकर टेलरिंग का काम करता है। रोजाना की तरह वह शाम 7 बजे के बाद अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और झपट्टा मारकर उसके हाथ से कीमती एंड्रॉयड मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश करधना बाजार की ओर भाग निकले।

सलीम ने तुरंत मिर्जामुराद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई,लेकिन अंधेरा होने का फायदा उठाकर वे आंखों से ओझल हो गए।

Leave a Comment

और पढ़ें