वाराणसी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, प्रथम प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘भारतरत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने बाल दिवस मनाया। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन के निकट स्थित नेहरू पार्क में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांतीय चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्त ने किया, जिसमें महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अन्य सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।

अपने विचार व्यक्त करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्त ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया और कहा कि वे एक युगदृष्टा थे। उन्होंने देश के विकास के लिए भाखड़ा नांगल बांध, रिहंद परियोजना, भिलाई और बोकारो जैसे स्टील प्लांट, फूलपुर और सिंदरी में रासायनिक खाद कारखानों, और भाभा अनुसंधान केंद्र जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखी। गुप्त ने बताया कि पंडित नेहरू ने इन स्थानों को आधुनिक भारत के ‘तीर्थ स्थल’ माना था।

इस अवसर पर महानगर/जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ‘मनु’, बिपिन पाल, महेश महेश्वरी, घनश्याम रस्तोगी, मंगलेश सिंह, कृष्णा तिवारी, आनंद पाल, राज जायसवाल, अंशुमान वर्मा, विकास यादव, शुभम यादव, मनीष यादव, विजय दुबे ‘बाबा’, शम्भू नाथ मिश्र, और प्रिंस कुमार सहित कई अन्य कांग्रेस जनों ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *