Search
Close this search box.

वाराणसी को मिला 4 करोड़ रुपये का फंड- वर्षा जल निकासी का बनेगा मास्टर प्लान

वाराणसी: नगर निगम को वाराणसी शहर के वर्षा जलनिकासी (Urban Flood Management) के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। यह फंड अर्बन फ्लड, जलप्लावन नियंत्रण एवं वर्षा जल निकासी योजना के तहत जारी किया गया है। इस धनराशि से पूरे नगर निगम क्षेत्र के लिए विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

बता दें कि, वाराणसी नगर निगम ने शासन से वर्षा जल निकासी के लिए विस्तृत योजना तैयार करने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध के क्रम में शासन द्वारा ₹4 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। योजना का उद्देश्य बारिश के मौसम में शहर को जलजमाव से बचाना और सुनियोजित जल निकासी व्यवस्था लागू करना है।

मास्टर प्लान की प्रक्रिया में नगर निगम द्वारा योजना हेतु निविदा आमंत्रित की गई, जिसमें हैदराबाद और दिल्ली की दो प्रतिष्ठित फर्मों ने आवेदन किया। प्राप्त निविदाओं का तकनीकी मूल्यांकन एवं परीक्षण हेतु प्रस्ताव सी.एंड.डी.एस. (C&DS) मुख्यालय लखनऊ को भेजा गया है। C&DS तकनीकी परीक्षण के बाद विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करेगा। प्लान की स्वीकृति के बाद शहर में वर्षा जलनिकासी के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

नगर निगम का यह प्लान जरूरी बताया जा रहा है कि वाराणसी शहर हर मानसून में जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझता है। अंधाधुंध शहरीकरण, अव्यवस्थित ड्रेनेज और पुराने नालों की खराब स्थिति ने शहर के निचले इलाकों को बाढ़ग्रस्त बना दिया है। यह मास्टर प्लान स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं नगर निगम का कहना है कि यह योजना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है ताकि आने वाले वर्षों में पानी भरने, सड़कों के टूटने और संक्रमण फैलने जैसी समस्याओं को रोका जा सक

Leave a Comment

और पढ़ें