Search
Close this search box.

वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर महापौर सख्त, कार्रवाई के निर्देश

वाराणसी। शहर में आगामी बरसात को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को चितईपुर क्षेत्र के नालों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बरसात के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए समय रहते सभी नालों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें