वाराणसी: विकासखंड सेवापूरी बनौली कालिका धाम के रहने वाले एक होनहार छात्र विवेक दुबे ने अपने दिमाग और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए एक उड़ने वाला जहाज तैयार किया है। उनके इस अनोखे आविष्कार ने न सिर्फ गांव के लोगों को, बल्कि पूरे क्षेत्र को हैरान कर दिया है।
मध्यम वर्ग के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक दुबे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ छोटे बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर घर का खर्च चलाते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने तकनीक के क्षेत्र में अपनी रुचि बनाए रखी और इस अनोखे मॉडल को तैयार किया।
गांव व क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि विवेक दुबे को भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आर्थिक सहायता और उचित प्रोत्साहन मिले, तो वह आने वाले समय में कई नए आविष्कार और खोज करके देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
लोगों का कहना है कि आज देश में वैज्ञानिकों की कमी महसूस की जा रही है, ऐसे में विवेक दुबे जैसे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। उनका यह प्रयास अन्य छात्रों और युवाओं को भी प्रेरित करेगा, जिससे नवाचार और विज्ञान की दिशा में देश तेज़ी से आगे बढ़ सकेगा।
विवेक दुबे अपने माता-पिता, गांव और समाज के लिए गर्व का विषय बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उचित सहयोग मिलने पर वह आगे चलकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक आविष्कार कर भारत का नाम दुनिया में रोशन करेंगे।









