सोनभद्र। अपना दल (एस) दुद्धी विधानसभा की मासिक बैठक आज 09 दिसम्बर 2025 को दुद्धी में विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जैसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजेश गुड्डू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राकेश यादव और विशिष्ट अतिथि मान सिंह गौड़, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर, उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और वर्ष 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि मान सिंह गौड़ ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी और अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक ले जाना होगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। आगामी पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से प्रत्याशी उतारे जाएंगे और अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हमेशा मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है और भविष्य में भी उन्हें उचित स्थान देगी।
इसके साथ ही बैठक में विधानसभा सह प्रभारी के चयन, सक्रिय सदस्यता बढ़ाने तथा विधानसभा, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़, उदित पटेल, राजेश वर्मा, अमर सिंह, राजपाल, ओमप्रकाश कुशवाहा, उमा कांत कनौजिया, रमेश सोनी, मोहम्मद हसनैन अहमद, सरजू प्रसाद गुप्ता, सुधीर कुमार, दिनेश प्रसाद, जय प्रसाद जायसवाल, दिनेश जैसवाल, राम बरन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









