Search
Close this search box.

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विवेक कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं के हित में उठाई मजबूत आवाज

वाराणसी: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के आगामी वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट विवेक कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर एक व्यापक और जनहितकारी एजेंडा सामने रखा है।

एडवोकेट विवेक कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष “अधिवक्ता सुरक्षा कानून” बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे न्यायिक कार्य करते समय अधिवक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुरक्षा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार व प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, चेंबर, स्वच्छ पेयजल, नियमित सफाई, बिजली और वाई-फाई की सुविधा अनिवार्य होनी चाहिए। साथ ही, नए अधिवक्ताओं के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए, जिससे वे कानून की धाराओं का अध्ययन कर सकें और आम जनता को बेहतर न्याय दिला सकें।

एडवोकेट पांडेय ने यह भी कहा कि

  • वरिष्ठ व नवागत अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू की जाए
  • सभी अधिवक्ताओं को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा एवं मेडिकल इंश्योरेंस मिले
  • महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं
  • केंद्र सरकार से मांग कर नए अधिवक्ताओं के लिए कम से कम 5 वर्षों की पेंशन योजना लागू कराई जाए

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का समर्थन मिला तो वे हर सुख-दुख में अधिवक्ताओं के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

अंत में उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज को मजबूत, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य देना है।

Leave a Comment

और पढ़ें