Search
Close this search box.

बाबा विश्वनाथ के दर्शन से वंचित रहे ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर मनमोहन तिवारी, भीड़ के कारण वापस लौटना पड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। मशहूर टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहिताश गौर परिवार संग बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी पहुंचे, लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा।

बताया जा रहा है कि अभिनेता मंदिर परिसर में काफी देर तक लाइन में लगे रहे, लेकिन अत्यधिक भीड़ और लंबा इंतजार होने के चलते उन्होंने दर्शन न करने का फैसला लिया। इस दौरान वे पूरी तरह शांत और संयमित नजर आए।

काशी में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी दर्शन में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में मशहूर टीवी अभिनेता रोहिताश गौर भी दर्शन से वंचित रह गए।

हालांकि अभिनेता ने किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की और कहा कि “बाबा की इच्छा होगी तो फिर आएंगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें