Search
Close this search box.

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी चुनाव 2026: प्रबंध समिति सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट अनुज कुमार सिंह ने अधिवक्ता हितों को बताया सर्वोपरि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन, बनारस (वाराणसी) के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रबंध समिति सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट अनुज कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के हितों को लेकर अपना स्पष्ट और मजबूत पक्ष रखा है।

एडवोकेट अनुज कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और उनके सम्मान, सुरक्षा व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वे लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) जल्द से जल्द लागू होना चाहिए, जिससे अधिवक्ताओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना, आयुष्मान हेल्थ कार्ड व मुफ्त मेडिकल सुविधा, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था, फ्री मेडिकल इंश्योरेंस, लाइब्रेरी, बिजली, पानी व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

एडवोकेट अनुज कुमार सिंह ने कचहरी परिसर की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नए अधिवक्ताओं के लिए जगह की भारी कमी है, जिसे देखते हुए परिसर का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अस्थायी टीन शेड हटाकर पक्के भवन और चेंबरों का निर्माण कराया जाए, ताकि नए अधिवक्ताओं को बैठने और कार्य करने के लिए उचित स्थान मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला अधिवक्ताओं के विकास और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे निडर होकर न्यायिक कार्य कर सकें।

अंत में उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज को एक मजबूत, सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य देना है।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें