वाराणसी । एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जीएनएम नर्सिंग के 16वें, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एएनएम के 11वें बैच के छात्र-छात्राओं का भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि आरएसएस सेवा प्रमुख युद्धवीर तथा बीएचयू के वरिष्ठ प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी प्रो. डॉ. गोपाल नाथ, प्रधानाचार्या प्रो. डॉ. आर. जोहंसी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता डी. एवं फैकल्टी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में अतिथियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानव सेवा के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सीनियर्स को हर्षोल्लास और सम्मानपूर्वक विदाई दी। चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कॉलेज फैकल्टी को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।









